HomeBreaking Newsहाथ जोड़कर रो पड़ा सिख युवक, बोला- “मेरी गलती से सीख लेना”,...

हाथ जोड़कर रो पड़ा सिख युवक, बोला- “मेरी गलती से सीख लेना”, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर एक सिख युवक का रोते हुए वीडियो(Viral Video) तेजी से शेयर किया जा रहा है। युवक खुद को मेक्सिको में फंसा हुआ बताता है और हाथ जोड़कर लोगों से वहां जाने से बचने की अपील करता दिखाई देता है। वीडियो में वह किसी एजेंट के झांसे में न आने की सलाह भी देता है। युवक का कहना है कि उसके साथ मारपीट हुई है और उसकी हालत इतनी खराब है कि उसे चलने में भी परेशानी हो रही है।

वीडियो में युवक ने अपनी पहचान स्पष्ट नहीं की है। उसका दावा है कि वह डंकी रूट के जरिए मेक्सिको पहुंचा था। इसके बाद उसने वहां से निकलने या भागने की कोशिश की लेकिन कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। वह अपनी स्थिति बताते हुए काफी भावुक नजर आता है।

लोगों को दी एजेंट से बचने की सलाह

युवक बार-बार लोगों से अपील करता है कि वे उसकी तरह गलती न करें और विदेश जाने के लिए किसी एजेंट के बहकावे में न आएं। उसका कहना है कि उसने वहां से भागने का प्रयास किया था जिसके बाद उसकी मुश्किलें और बढ़ गईं। वीडियो में वह एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए दावा करता है कि वही उसे वहां लेकर आया था। अंत में युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता भी दिखाई देता है।

वीडियो के दावों की पुष्टि नहीं

बताया जा रहा है कि यह वीडियो टिकटॉक अकाउंट @amol__singh से पोस्ट होने के बाद एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ। वीडियो को लेकर लोग मेक्सिको में भारतीय युवक के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो में युवक द्वारा किए गए दावों और उसमें दिखाई गई परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए इन दावों को फिलहाल आरोप या युवक के बयान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : करूर भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को SC से बड़ी राहत, सरकारी नौकरी का फैसला…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments