HomeBreaking Newsसुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, वीर सावरकर के बारे...

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, वीर सावरकर के बारे में दिया था विवादित बयान

वीर सावरकर को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ की निचली अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही और जारी समन को रद्द कर दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्यवाही को रद्द करने का फैसला सुनाया।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिया था बयान

यह मामला 2022 में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र में दिए गए एक बयान से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उन्हें ‘अंग्रेजों का नौकर’ बताया था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी ने सावरकर के अंग्रेजों से पेंशन लेने की बात कही थी। इन टिप्पणियों को लेकर वकील नृपेंद्र पांडे ने लखनऊ की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि इस तरह के बयान से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

निचली अदालत ने जारी किया था समन

लखनऊ की निचली अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ IPC की धारा 153A और 505 के तहत मामला बनता माना था। इसके बाद अदालत ने उन्हें समन जारी किया था। राहुल गांधी ने निचली अदालत की कार्यवाही और समन को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

सरकारी मंजूरी नहीं लेने की दलील पर मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2025 में निचली अदालत के समन पर अंतरिम रोक लगा दी थी। जुलाई 2025 में भी यह रोक आगे बढ़ाई गई थी। अब सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने दलील रखी गई कि राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी। इस दलील को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ की निचली अदालत में चल रही आपराधिक कार्यवाही और राहुल गांधी को जारी समन को रद्द कर दिया।

Read More

‘1947 का बंटवारा कांग्रेस की कायरता का प्रमाण’, देश के विभाजन पर CM योगी का विपक्ष पर तगड़ा हमला, बोले- सरदार पटेल या PM मोदी होते तो…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments