HomeBreaking Newsहरियाणा सरकार ने पूर्व IAS अधिकारी को सौंपी नई जिम्मेदारी, समीर पाल...

हरियाणा सरकार ने पूर्व IAS अधिकारी को सौंपी नई जिम्मेदारी, समीर पाल बने हरियाणा गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण के अध्यक्ष

हरियाणा सरकार ने पूर्व IAS अधिकारी समीर पाल सरो को हरियाणा गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य के वित्त विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

2002 बैच के हैं IAS अधिकारी समीर पाल

समीर पाल सरो हरियाणा कैडर के 2002 बैच के IAS अधिकारी रह चुके हैं। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां संभाली हैं।

कई अहम पदों पर दे चुके हैं सेवाएं

समीर पाल सरो ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वह राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण (SEIAA) में भी अहम पद पर कार्य कर चुके हैं। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति से संबंधित सेवा शर्तें और अन्य नियम अलग से अधिसूचित किए जाएंगे। फिलहाल सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया है।

Read More

दुनिया में गूंजा 17 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका! सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर बने नंबर-1

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments