HomeBreaking Newsअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे CM...

अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे CM योगी

उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में दीपावली का उत्सव खास अंदाज में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचेंगे और दीपोत्सव समेत कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शनिवार को राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। इसमें राम राज्याभिषेक, संतों का सम्मान, सरयू आरती और लेजर-ड्रोन शो जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

21 झांकियों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा

शनिवार सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। यह शोभायात्रा रामपथ से होते हुए रामकथा पार्क पहुंचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर 3:10 बजे रामकथा पार्क में शोभायात्रा और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यहां श्रीराम-सीता अवतरण और भरत मिलाप का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। शाम 3:45 बजे से 5:15 बजे तक रामकथा पार्क में श्रीराम राज्याभिषेक और संतों के सम्मान समेत कई कार्यक्रम होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नया घाट पर सरयू आरती में शामिल होंगे।

राम की पैड़ी पर होगा दीपोत्सव का मुख्य आयोजन

शाम 6 बजे से राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भारतीय और अंतरराष्ट्रीय रामलीलाओं का मंचन देखेंगे। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री का अयोध्या में रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

दीपावली पर हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन

8 नवंबर को दीपावली के दिन मुख्यमंत्री सुबह 7:50 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 8:05 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे। सुबह 8:20 बजे निषाद बस्ती में दीपावली मिलन करेंगे। इसके बाद दिगंबर अखाड़ा, बड़ा भक्तमाल और मणिराम दास छावनी में संतों से मुलाकात करेंगे। सुबह 9:30 बजे कारसेवकपुरम में संतों के साथ बैठक होगी।

सुरक्षा के लिए 6 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

दीपोत्सव को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे आयोजन क्षेत्र को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पीएसी की 9 कंपनियां, आरएएफ की 3 कंपनियां और यूपी एटीएस की दो कमांडो टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

Read More

महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन! ठाणे से दबोचा गया 10 लाख का इनामी नक्सली, लंबे समय से थी तलाश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments