HomeBreaking Newsप्री-वर्कआउट ड्रिंक के बहाने महिलाओं को देते थे नशीला पदार्थ, बरेली पुलिस...

प्री-वर्कआउट ड्रिंक के बहाने महिलाओं को देते थे नशीला पदार्थ, बरेली पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली से महिलाओं के शोषण और ब्लैकमेलिंग का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जिम में महिलाओं को फिटनेस और वजन कम करने का झांसा देकर बुलाया जाता था, फिर उन्हें नशीला पदार्थ मिलाकर ड्रिंक पिलाई जाती थी। बेहोशी की हालत में उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए जाते और बाद में उन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्री-वर्कआउट ड्रिंक में मिलाया जाता था नशा

मामला बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जिम का है। पीड़िता के अनुसार, जिम संचालक अकरम और उसका भाई आलम महिलाओं को जल्दी वजन घटाने और फिटनेस सुधारने का लालच देते थे। इसके लिए उन्हें खास प्री-वर्कआउट ड्रिंक दी जाती थी। आरोप है कि इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया जाता था। ड्रिंक पीने के बाद महिलाएं बेहोशी की हालत में पहुंच जाती थीं। इसके बाद उन्हें जिम के अंदर बने एक प्राइवेट कमरे में ले जाया जाता, जहां उनके साथ दुष्कर्म कर पूरी घटना रिकॉर्ड की जाती थी।

वीडियो बनाकर लाखों की वसूली

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करते थे। शुरुआत में छोटी रकम मांगी जाती थी, लेकिन बाद में रकम बढ़ाकर लाखों रुपये तक पहुंचा दी जाती थी। पीड़िता से पहले 10 हजार रुपये वसूले गए, फिर 10 लाख और बाद में 50 लाख रुपये की मांग की गई। आरोपियों ने महिला के परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी।

जिम से बरामद हुए आपत्तिजनक सामान

पीड़िता के अनुसार उसे लंबे समय से मानसिक दबाव झेलना पड़ रहा था। इसलिए आखिरकार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने का फैसला लिया। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया और जिम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 हजार रुपये नकद, शक्तिवर्धक दवाइयों की शीशियां, इंजेक्शन, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद की। डिजिटल डिवाइस में कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी मिले हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम और उसके भाई आलम को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब यह जांच की जा रही है कि इस गिरोह का शिकार और कितनी महिलाएं हुई हैं।

Read More

पंजाब में बेहतरीन सड़कें, मुफ्त बिजली, 10 लाख का इंश्योरेंस और महिलाओं को हजार रुपए, पंजाब में पहली बार इतना काम हुआ- केजरीवाल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments