HomeBreaking NewsCM मान की ‘शुकराना यात्रा’ आज से शुरु, चार दिन में पूरे...

CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ आज से शुरु, चार दिन में पूरे पंजाब की संगत से करेंगे सीधा संवाद

जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट संशोधन 2026 लागू होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से ‘शुकराना यात्रा’(Shukrana Yatra) की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह आज यानी 5 मई से शुरु होकर 9 मई तक चलेगी। इस दौरान वे राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाकर संगत से मुलाकात करेंगे।

कहां से होगा यात्रा का शुभारंभ ?

यात्रा की शुरुआत श्री आनंदपुर साहिब में स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब में CM मान के मत्था टेककर नत्मस्तक होने के बाद होगी। इसके बाद यह काफिला रोपड़, बलाचौर, बंगा और फगवाड़ा होते हुए आगे बढ़ेगा।

दूसरे दिन यात्रा जालंधर से निकलकर बाबा बकाला, अमृतसर, तरनतारन, जीरा, फरीदकोट और कोटकपूरा तक पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री अलग-अलग स्थानों पर संगत के साथ संवाद करेंगे।

CM मान संगत से करेंगे सीधा संवाद

तीसरे दिन कार्यक्रम के तहत बठिंडा, तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), सरदूलगढ़, मानसा, बरनाला और सुनाम में भी यात्रा जाएगी। अंतिम चरण में संगरूर, समाना और पटियाला होते हुए यह यात्रा श्री फतेहगढ़ साहिब में संपन्न होगी। इस पूरे दौरे के दौरान मुख्यमंत्री लोगों से सीधे जुड़कर सरकार के फैसलों और आगे की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें : ईरान ने UAE पर फिर दागे ड्रोन-मिसाइल, हाई अलर्ट पर एयर डिफेंस की टीम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments