Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब-हरियाणा के बीच बढ़ा जल-विवाद, पंजाब ने भाखड़ा डैम पर तैनात की...

पंजाब-हरियाणा के बीच बढ़ा जल-विवाद, पंजाब ने भाखड़ा डैम पर तैनात की पुलिस

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। मामला भाखड़ा नांगल डैम (BBMB) से हरियाणा को पानी की आपूर्ति से जुड़ा है, जिसमें पंजाब ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने से इनकार कर दिया है। इस विवाद के चलते पंजाब पुलिस ने भाखड़ा डैम के नियंत्रण स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।

हरियाणा ने गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत का हवाला देते हुए BBMB से 8,500 क्यूसेक पानी की मांग की थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर यह मांग रखी थी।

जिसके बाद पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि वह हरियाणा को अतिरिक्त पानी नहीं दे सकते। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पहले से ही जल संकट का सामना कर रहा है और उसके बांध अपनी क्षमता से नीचे बह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से का पानी मार्च में ही खत्म कर दिया है, अब सिर्फ 4,000 क्यूसेक पानी मानवीय आधार पर दिया जा रहा है।

दोनों राज्यों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए पंजाब पुलिस ने नांगल डैम के नियंत्रण स्टेशन को घेर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद भी डैम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हरियाणा का कहना है कि यह विवाद SYL नहर का नहीं, बल्कि पीने के पानी का है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल अप्रैल-जून में BBMB द्वारा हरियाणा को 9,000 क्यूसेक पानी मिलता है, जिसमें दिल्ली और राजस्थान के हिस्से का पानी भी शामिल है। उनका आरोप है कि इस बार हरियाणा को सिर्फ 4,000 क्यूसेक ही दिया जा रहा है, जिससे दिल्ली की जल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments