HomeBreaking Newsअमेठी में घर से 100 मीटर दूर मिला युवती का शव, छोटी...

अमेठी में घर से 100 मीटर दूर मिला युवती का शव, छोटी बहन ने किया ये दावा…

अमेठी(Amethi) जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर (मऊ) गांव में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर नहर के पास स्थित खेत में मिला। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई के अनुसार, सुबह खेत में बहन का शव पड़ा मिला और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उन्होंने आशंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई हो सकती है।

मृतका की छोटी बहन ने दी अहम जानकारी

मृतका की छोटी बहन ने भी घटना को लेकर अहम जानकारी दी। उसने बताया कि रात में परिवार के लोग सो रहे थे, तभी किसी ने आकर बहन के खेत में पड़े होने की सूचना दी। पहले तो उन्हें लगा कि वह बेहोश है, लेकिन मौके पर पहुंचने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई। छोटी बहन ने यह भी बताया कि उसकी बड़ी बहन किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी, हालांकि वह उस शख्स की पहचान नहीं कर पाई। उसने यह भी सुना था कि बहन फोन पर किसी से कह रही थी कि उसे कॉल न किया करे।

22 साल थी युवती की उम्र

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना विकास का नया हाईवे, ढाई घंटे में सफर, किसानों और…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments