HomeBreaking Newsवाराणसी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पिस्टल से चली गोली, दो लोग...

वाराणसी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पिस्टल से चली गोली, दो लोग घायल

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हथियार की जांच के दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली पहले फर्श से टकराई और फिर पास मौजूद एक युवक के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना उस समय हुई जब आजमगढ़ का एक यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। सुरक्षा प्रक्रिया के तहत यात्री ने अपने पास मौजूद पिस्टल और मैगजीन की जानकारी पहले ही अधिकारियों को दे दी थी।

जांच के दौरान चली गोली

वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता के मुताबिक, यात्री के हथियार और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली फर्श से टकराने के बाद पास खड़े दो लोगों को लग गई। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि घटना के वक्त हथियार के मालिक के साथ स्टाफ के लोग भी मौजूद थे। घायल महिला और पुरुष की हालत फिलहाल सामान्य बताई गई है और दोनों का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और हथियार से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों की ओर से मामले की आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More

हिजबुल्लाह के साथ बढ़ा इजरायल का तनाव, दक्षिणी लेबनान में हमलों से 11 लोगों की मौत, 19 घायल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments