भारतीय खेल जगत के लिए शुक्रवार का दिन बेहद दुखद रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध शूटर और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जर्मनी से लौटते समय बिगड़ी थी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, 1 जून की रात जर्मनी के म्यूनिख से भारत लौटते समय फ्लाइट में जसपाल राणा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। विमान में उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गई। भारत पहुंचने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।
शूटर जसपाल राणा का खेल करियर
एक खिलाड़ी के रूप में जसपाल राणा ने भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने एशियाई खेलों में भारत के लिए कुल 8 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कुल 15 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल थे। शूटिंग में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘पद्म श्री’ सम्मान से भी नवाजा गया था।
PM मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जसपाल राणा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया। एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ युवा खिलाड़ियों को तैयार किया और उनका मार्गदर्शन किया।”
Deeply saddened by the passing of Shri Jaspal Rana Ji. His passing is a profound loss to the world of Indian sports.
He brought immense glory to the nation through his extraordinary achievements in shooting. Equally remarkable was his contribution as a mentor, shaping and…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2026
खेल जगत की बड़ी क्षति – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से वह स्तब्ध और शोकाकुल हैं। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा एक उत्कृष्ट खिलाड़ी, सफल कोच और बेहद सरल व नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को लोकप्रिय बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में भारत को गौरवान्वित किया। उनके निधन से भारतीय खेल जगत को बड़ी क्षति पहुंची है।
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूँ। जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी।
जसपाल… pic.twitter.com/ZwCCJOFkPt
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 12, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वप्रसिद्ध भारतीय शूटर, शूटिंग कोच और पद्मश्री जसपाल राणा जी का निधन अत्यंत दुखद एवं भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित करने वाली उनकी उपलब्धियां और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
विश्वप्रसिद्ध भारतीय शूटर, शूटिंग कोच, 'पद्म श्री' जसपाल राणा जी का निधन अत्यंत दु:खद एवं भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि।
वैश्विक पटल पर भारत को गौरवभूषित करने वाली उनकी असाधारण उपलब्धियां तथा युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 12, 2026
Read More

