HomeBreaking NewsSTF को मिली बड़ी कामयाबी, जॉर्जिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया...

STF को मिली बड़ी कामयाबी, जॉर्जिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश

Haryana STF Gangster Venkatesh: हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश उर्फ वेंकट गर्ग को जॉर्जिया से डिपोर्ट कर भारत वापस लाया गया है। यह कार्रवाई लंबी जांच और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बाद संभव हो सकी। बताया जा रहा है कि वेंकटेश साल 2017 से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

नारायणगढ़ का रहने वाला है वेंकटेश

वेंकटेश मूल रूप से हरियाणा के नारायणगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला सहित कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसी संगीन वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भारत से फरार होने से पहले उसके खिलाफ लगभग 23 मामले दर्ज थे।

फर्जी पासपोर्ट से फरार होकर पहुंचा था जॉर्जिया

STF के अनुसार, वेंकटेश ने 2024 में फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत से दुबई भागने की योजना बनाई थी। इसके बाद वह अलग-अलग देशों में छिपता रहा और अंत में जॉर्जिया पहुंच गया। वहां रहकर भी वह अपने नेटवर्क को सक्रिय बनाए हुए था और भारत में बैठकर अपने गुर्गों के जरिए आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

विदेश में बैठकर चला रहा था वसूली का नेटवर्क

हरियाणा STF के IGP सतीश बालन के मुताबिक, वेंकटेश विदेश में रहते हुए भी भारत में वसूली और धमकी का नेटवर्क चला रहा था। वह अपने गुर्गों के माध्यम से लोगों से रंगदारी मांगता था और पैसे न देने वालों पर हमले भी कराए जाते थे। उसकी गैंग भारत में सक्रिय रहकर कई वारदातों को अंजाम दे रही थी।

1 साल की मेहनत से मिली सफलत

STF अधिकारियों ने बताया कि वेंकटेश को पकड़ने में लगभग एक साल का समय लगा। इस दौरान भारतीय एजेंसियों ने विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार जानकारी साझा की और उसे ट्रैक किया। जॉर्जिया की सरकार और वहां की सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से उसे डिपोर्ट कर भारत लाया जा सका।

गैंगस्टर से पूछताछ की तैयारी

हरियाणा STF ने अब वेंकटेश को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान उसके नेटवर्क, गैंग के अन्य सदस्यों और विदेश में चल रही गतिविधियों को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नेटवर्क पर भी बड़ा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

पहले भी कई गैंगस्टरों को ला चुकी है STF

यह पहला मामला नहीं है जब हरियाणा STF ने किसी गैंगस्टर को विदेश से भारत लाने में सफलता हासिल की हो। इससे पहले भी कई कुख्यात अपराधियों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए वापस लाया जा चुका है। इस कार्रवाई को STF की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Read More:

केंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – CM मान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments