राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है। अब इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में यहां से सफर करने वाले लोगों को दूसरे स्टेशनों और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
DMRC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी सूचना में बताया कि न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा। साथ ही स्पष्ट किया गया कि इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है। यात्रियों से असुविधा के लिए खेद भी जताया गया है।
Service Update
New Delhi metro station has been closed till further instructions. No interchange facility shall be available at this station.
Any inconvenience is deeply regretted.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 24, 2026

