HomeBreaking Newsअब DU के छात्र सीखेंगे बिजनेस के दांव-पेंच, स्टार्टअप के लिए लॉन्च...

अब DU के छात्र सीखेंगे बिजनेस के दांव-पेंच, स्टार्टअप के लिए लॉन्च होंगे 4 एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने छात्रों(DU students) में उद्यमिता और बिजनेस स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल फॉर स्किल एन्हांसमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (DSSEED) की ओर से स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (SEC) के अंतर्गत चार नए एंटरप्रेन्योरशिप आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन पाठ्यक्रमों को पहले अकादमिक काउंसिल की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इसके बाद इन्हें अंतिम स्वीकृति के लिए विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (EC) के सामने रखा जाएगा।

प्रस्तावित चार कोर्स में एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट एंड अपॉर्चुनिटी डिस्कवरी, डिजाइन थिंकिंग एंड वेंचर डेवलपमेंट, वेंचर बिजनेस डिजाइन एंड गो-टू-मार्केट स्ट्रेटेजी और एंटरप्रेन्योरियल कम्युनिकेशन एंड इन्वेस्टर पिचिंग शामिल हैं। इन कोर्स का उद्देश्य छात्रों को सिर्फ उद्यमिता की किताबों तक सीमित जानकारी देना नहीं है, बल्कि उन्हें स्टार्टअप शुरू करने, नए विचारों को विकसित करने, बिजनेस मॉडल तैयार करने और स्वरोजगार के लिए जरूरी कौशल प्रदान करना है।

आइडिया से निवेश तक की पूरी प्रक्रिया सीखेंगे छात्र

DU की स्किल एन्हांसमेंट कोर्स कमेटी की अध्यक्ष प्रो. पायल मागो के मुताबिक, इन पाठ्यक्रमों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र किसी बिजनेस आइडिया की पहचान करने से लेकर उसे बाजार तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया समझ सकें। इसके साथ ही वे निवेशकों के सामने अपने प्रोजेक्ट को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना भी सीखेंगे।

विदेशी भाषाओं में अरबी और पर्शियन भी होंगी शामिल

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों का विस्तार करने की भी तैयारी है। इसके तहत अब अरबी और पर्शियन भाषा को सर्टिफिकेट कोर्स के रूप में शामिल किया जाएगा। छात्र इन भाषाओं की पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकेंगे।

इन भाषाओं का ज्ञान खासतौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है जो हेल्थकेयर एमबीए के माध्यम से मेडिकल टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। इन नए प्रस्तावों को भी अकादमिक काउंसिल से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : 25 जुलाई को रखें देवशयनी एकादशी व्रत, पूजा के समय जरूर सुनें यह पौराणिक कथा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments