HomeBreaking NewsPM मोदी ने सोलापुर हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख...

PM मोदी ने सोलापुर हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 देने का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में रविवार को एक पिक-अप गाड़ी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई, जिससे चार महिलाओं और चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण इलाके में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

 

READ MORE: 19 जून को स्विट्जरलैंड में आधिकारिक रूप से सीजफायर डील पर साइन करेंगे अमेरिका और ईरान!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments