प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में रविवार को एक पिक-अप गाड़ी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई, जिससे चार महिलाओं और चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
Deeply saddened by the loss of lives in Solapur Rural, Maharashtra, due to a tragic mishap. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin…
— PMO India (@PMOIndia) June 14, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण इलाके में हुई दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
READ MORE: 19 जून को स्विट्जरलैंड में आधिकारिक रूप से सीजफायर डील पर साइन करेंगे अमेरिका और ईरान!

