Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय जवानों ने बेहद कठिन परिस्थितियों में अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा राष्ट्र के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
सैनिकों के त्याग को देश कभी नहीं भूलेगा- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति पूरा राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों की बहादुरी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि देश अपने सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता।
‘एक्स’ पर शेयर की पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, ”अत्यंत विषम परिस्थितियों में उनके अदम्य साहस का प्रदर्शन सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। देशभक्ति की उनकी अटूट भावना और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।”
On Kargil Vijay Diwas, our nation expresses gratitude to the brave soldiers for their extraordinary courage and commitment towards securing India. Their valour in the face of the most formidable conditions will forever remain a source of national pride. Their unwavering…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति भवन की ओर से शेयर की गई एक पोस्ट में लिखा गया कि, ‘कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनका अद्वितीय पराक्रम, अडिग संकल्प और अनन्य राष्ट्रभक्ति हमारी सेना की गौरवशाली परंपरा के अप्रतिम उदाहरण हैं। देश, सदैव उनका ऋणी रहेगा। हमारे उन पराक्रमी वीरों की शौर्यगाथा, आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर चलने के निरंतर प्रेरित करती रहेगी।’
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनका अद्वितीय पराक्रम, अडिग संकल्प और अनन्य राष्ट्रभक्ति हमारी सेना की गौरवशाली परंपरा के अप्रतिम उदाहरण हैं। देश, सदैव उनका ऋणी रहेगा। हमारे उन…
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 26, 2026
क्या है कारगिल विजय दिवस का महत्व?
कारगिल विजय दिवस हर वर्ष उन वीर सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत दुश्मनों को परास्त कर भारत की विजय पाई थी। यह दिन देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के साहस, बलिदान और समर्पण को याद करने का अवसर है। पूरे देश में इस अवसर पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
सेना के आधुनिकीकरण पर सरकार का फोकस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार भारतीय सेना को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आधुनिक हथियारों और नई तकनीक से लैस करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सेना की क्षमता बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
पाकिस्तान पर साधा निशाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए जिक्र करते हुए कहा, “हमें यह याद रखना होगा कि आज भी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। घुसपैठियों की मंशा नहीं बदली है और आज भी वे परोक्ष युद्ध या घुसपैठ जैसे हथकंडों का सहारा लेते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सेना ऐसी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
Read More:

