HomeBreaking News'कलाम को सलाम' के जरिए युवाओं को साधेगी भाजपा, देशव्यापी अभियान से...

‘कलाम को सलाम’ के जरिए युवाओं को साधेगी भाजपा, देशव्यापी अभियान से एपीजे अब्दुल कलाम को होगा नमन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 जुलाई को देशभर में ‘कलाम को सलाम’ नाम से विशेष अभियान चलाने जा रही है। यह कार्यक्रम भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम(APJ Abdul Kalam) की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत तमिलनाडु के रामेश्वरम से होगी जहां डॉ. कलाम के आवास से उनके स्मारक तक ‘यूनिटी मार्च’ निकाला जाएगा।

भाजपा ने इस अभियान के तहत सभी जिला मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि सभाएं, पुष्पांजलि कार्यक्रम, विचार गोष्ठियां और चिकित्सा शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके अलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ. कलाम के परिजनों से भी मुलाकात करेगा। पार्टी का उद्देश्य केवल उन्हें श्रद्धांजलि देना ही नहीं बल्कि उनके विचारों और योगदान को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना भी है।

युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने की पहल

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन देश के हर नागरिक, विशेषकर युवाओं और पसमांदा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके अनुसार, भाजपा हमेशा उन महान व्यक्तित्वों का सम्मान करती रही है जिन्होंने राष्ट्रहित और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जाति और धर्म से ऊपर उठकर ऐसे व्यक्तित्वों के विचारों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास करती है।

सिद्दीकी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। पार्टी का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत के संकल्प को डॉ. कलाम के सपनों और उनके विजन से जोड़कर आगे बढ़ाया जा सकता है।

कई महत्वपूर्ण हस्तियां हो सकती हैं शामिल

इस अभियान में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स, तमिलनाडु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। जिला स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, विचार-विमर्श, चिकित्सा शिविर और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाकर डॉ. कलाम के आदर्शों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र निर्माण के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 13 दिनों बाद अमेरिका ने बदली रणनीति, ईरान पर नए हमलों पर ट्रंप ने लगाई रोक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments