HomeBreaking Newsहमीरपुर में ट्रक से ₹20 हजार उड़ाकर भाग रहा था दारोगा, ड्राइवर...

हमीरपुर में ट्रक से ₹20 हजार उड़ाकर भाग रहा था दारोगा, ड्राइवर ने पकड़कर सरेआम पीटा…

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर(Hamirpur) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस विभाग को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। आरोप है कि पुलिस विभाग में तैनात एक दारोगा ने सफर के दौरान ट्रक में रखी नकदी अपने कब्जे में ले ली। घटना के बाद ट्रक चालक ने सतर्कता दिखाते हुए उसका पीछा किया और मौके पर उसे पकड़ लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर में तैनात दारोगा गिरीश मिश्रा कानपुर से हमीरपुर लौट रहे थे और उन्होंने एक ट्रक से यात्रा की। आरोप है कि रास्ते में ट्रक में रखे लगभग 20 हजार रुपये उन्होंने अपनी वर्दी में छिपा लिए। जब ट्रक यमुना पुल के पास पहुंचा तो वह उतरकर वहां से निकलने लगे। इसी दौरान ट्रक चालक को नकदी गायब होने का शक हुआ। उसने तुरंत दारोगा का पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच हाथापाई भी हुई जिसके दौरान दारोगा की वर्दी से 500-500 रुपये के नोट नीचे गिर गए। चालक ने पैसे वापस लेकर आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। यह मामला सार्वजनिक होने के बाद अधिकारियों ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी। वीडियो में घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ और पूरे घटनाक्रम की झलक दिखाई दे रही है।

दारोगा को तुरंत किया गया निलंबित

हमीरपुर सदर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी दारोगा गिरीश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : योगी कैबिनेट में होमगार्ड्स के लिए लिया गया राहत भरा फैसला, अब 5 लाख रुपये तक मिलेगा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments