जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के निकट एक ट्रेनिंग के दौरान ग्रेनेड विस्फोट होने से भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद दोनों सैनिकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सेना के जवान सीमा से सटे एक फॉरवर्ड क्षेत्र में नियमित प्रशिक्षण अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक ग्रेनेड फट गया, जिससे दो सैनिक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्रवाई शुरू की गई।
घायल जवानों को अस्पताल में कराया भर्ती
विस्फोट में घायल दोनों सैनिकों को तुरंत घटनास्थल से निकालकर नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। सेना के सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। हालांकि, चोटों की गंभीरता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जांच के दिए आदेश
इस दर्दनाक घटना के बाद सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों द्वारा यह पता लगाने के लिए जांच शुरू किए जाने की संभावना है कि ग्रेनेड विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ। बताया जा रहा है कि नियंत्रण रेखा के निकट स्थित इस क्षेत्र में पहले भी प्रशिक्षण और ऑपरेशनल गतिविधियों के दौरान दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
Read More
गोरखपुर को मिला ₹1,248 करोड़ का सौगात, CM योगी दो दिन के दौरे में बदलेंगे शहर की तस्वीर

