HomeBreaking NewsFIFA World Cup 2026: शकीरा के गानों पर थिरके दर्शक, मेक्सिको और...

FIFA World Cup 2026: शकीरा के गानों पर थिरके दर्शक, मेक्सिको और दक्षिण कोरिया ने जीत के साथ किया शंखनाद

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बेहद शानदार रहा है, ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा और बरना बॉय ने अपने गानों पर सभी दर्शकों को नचाया तो वहीं मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को मैदान पर अपनी उंगलियों पर नचाया। आपको बता दें कि ओपनिंग मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मेक्सिकन सिटी के मशहूर एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में खेला गया। जहां मेक्सिको लगातार अटैक कर रहा था और साउथ अफ्रीका डिफेंड कर रहा था नतीजन मेक्सिको ने फर्स्ट हाफ के 9 मिनट में पहला गोल करके बढ़त बनाई | आपको बता दें कि जूलियन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला गोल मारा जिसके बाद सेकंड हाफ में मेक्सिको के तरफ से राउल ने दूसरा गोल मार के मेक्सिको की जीत पक्की कर ली लेकिन राउल ने गोल करने के बावजूद भी जश्न नहीं मनाया क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था। फीफा वर्ल्ड कप का दूसरा मैच साउथ कोरिया और चेकिया के बीच खेला गया जिसमें साउथ कोरिया ने सेकंड हाफ में 2 गोल करके 2-1 से बढ़त बना कर जीत हासिल की।

दक्षिण कोरिया-चेकिया के बीच शानदार रहा मैच

दक्षिण कोरिया ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चेकिया को 2-1 से हराया और जीत के साथ अपने FIFA वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की। दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच का ये मैच बहुत शानदार रहा है। मैच में पहले हाफ में कोई भी टीम गोल न कर पाने में सफल नहीं हो पाई, लेकिन दूसरे हाफ में तीन गोल मारे गए, जिससे दक्षिण कोरिया ने जीत हासिल की। चेकिया ने 59वें मिनट में 1-0 की बढ़त बनाई, जिसमें लादिस्लाव क्रेजसी ने पहला गोल किया।

हालांकि, दक्षिण कोरिया ने हार नहीं मानी और 67वें मिनट में ह्वांग इन-बेओम ने बराबरी का गोल किया। इसके बाद, ओह ह्योन-ग्यू ने दक्षिण कोरिया के लिए दूसरा गोल किया, जिससे टीम ने 2-1 से बढ़त बनाई। चेकिया अंतिम सीटी बजने से पहले इस अंतर को पाट नहीं सका और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल

चेकिया और दक्षिण कोरिया के बीच मैच पहले मिनट से ही रोमांचक था। कोरिया को नौवें मिनट में फ्री-किक मिली, जिससे बढ़त बनाने का शानदार मौका मिला, लेकिन चेकिया का डिफेंस मजबूती से डटा रहा और गोल नहीं होने दिया। कोरिया को 11वें मिनट में कॉर्नर मिला, लेकिन चेकिया ने एक बार फिर उनके गोल करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। कोरिया ने लगातार दबाव बनाना शुरू किया, लेकिन ली हान-बेओम गोलकीपर को छकाने में नाकाम रहे।

चेकिया ने भी गवाए कई मौके

पहले हाफ के 21वें मिनट में चेकिया के पास गोल करने का सुनहरा मौका था। उन्हें कोरिया के डिफेंस को भेदने की चुनौती का सामना करना पड़ा – जो बहुत मुश्किल साबित हुआ और वे भी मौके का फायदा नहीं उठा सके। एक मिनट बाद एक और मौका मिला, लेकिन टीम फिर से बढ़त बनाने में नाकाम रही। पहले हाफ के दौरान दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन दोनों तरफ से आक्रामक डिफेंस के कारण विरोधी टीम गोल नहीं कर सकी। नतीजतन, ब्रेक तक मैच 0-0 की बराबरी पर रहा।

दूसरे हाफ में पहला गोल हुआ बिना गोल के पहले हाफ के बाद, मैच का पहला गोल आखिरकार दूसरे हाफ में हुआ। लादिस्लाव क्रेजसी ने हेडर से चेकिया को बढ़त दिलाई। इस दौरान दक्षिण कोरिया दबाव में दिख रहा था और चेकिया ने स्थिति का बखूबी फायदा उठाया। खास बात यह रही कि कप्तान क्रेजसी ने शानदार हेडर से गेंद को दक्षिण कोरियाई नेट में पहुंचाकर टीम की अगुवाई की।

दक्षिण कोरिया ने की शानदार वापसी

दूसरे हाफ में पिछड़ने के बाद, दक्षिण कोरिया ने बहुत तेजी से वापसी की। पहले ह्वांग इन-बेओम ने 67वें मिनट में बराबरी का गोल किया, और फिर ओह ह्योन-ग्यू ने 80वें मिनट में गोल करके टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद चेकिया ने लगातार दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने कुछ मौके बनाए, लेकिन दक्षिण कोरियाई गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए उन्हें दो बार गोल करने से रोका। स्टॉपेज टाइम में भी चेकिया ने हार नहीं मानी, लेकिन वे दक्षिण कोरियाई डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। पिछड़ने के बाद, दक्षिण कोरिया ने 13 मिनट के अंदर दो गोल करके जीत हासिल की।

Read More: सचिन तेंदुलकर का नया वीडियो वायरल, फ्लाइट के अंदर बेटी सारा और बहू सानिया संग खेला मजेदार क्रिकेट मैच

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments