अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि यह घटना करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं और आस्था को आहत करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
‘राम मंदिर करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केंद्र’
अपने बयान में दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान का परिणाम है। यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर के दानपात्र में जमा राशि की चोरी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
SIT जांच पर जताया भरोसा
संघ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष और तेजी से पूरी होनी चाहिए। होसबाले ने कहा कि दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड मिलना आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Statement issued by Dattatreya Hosabale, Sarkaryavah (General Secretary) of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS).
New Delhi, July 3, 2026The grand temple constructed at the Shri Ram Janmabhoomi has become a center of reverence, faith, and devotion for the entire Hindu society,… pic.twitter.com/ppdkc8kuwU
— RSS (@RSSorg) July 3, 2026
मंदिर प्रबंधन में सुधार की भी मांग
RSS ने कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के भरोसे से जुड़ा विषय है। इसलिए मंदिर की वित्तीय व्यवस्था, प्रशासनिक सिस्टम और प्रबंधन में अगर कहीं कोई कमी है तो उसे तुरंत दूर किया जाना चाहिए।
क्या है पूरा विवाद?
हाल ही में अयोध्या श्री राम मंदिर के दानपात्र से चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जांच के बाद पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव सहित मंदिर में दान की गिनती और व्यवस्था से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं। मामले की जांच फिलहाल SIT कर रही है।
Read More

