HomeBreaking Newsपश्चिम बंगाल के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शुभेंदु...

पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शुभेंदु सरकार ने जारी किया आदेश

पश्चिम बंगाल के मान्यता प्राप्त मदरसों का साप्ताहिक अवकाश अब दूसरे स्कूलों की तरह होगा। राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को जारी नए निर्देश में साफ किया है कि इन संस्थानों में सोमवार से शनिवार तक नियमित कक्षाएं चलेंगी और रविवार को ही साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

मदरसा शिक्षा बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर

बोर्ड ने सभी सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों को राज्य के सामान्य शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार काम करने का निर्देश दिया है। इसके तहत पढ़ाई के साथ-साथ प्रशासनिक गतिविधियां भी सोमवार से शनिवार तक जारी रहेंगी। मदरसों को केवल विशेष धार्मिक त्योहारों और सरकार की ओर से घोषित सार्वजनिक छुट्टियों पर ही बंद रखने की अनुमति होगी। इस आदेश के बाद मदरसों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश देने की पुरानी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। अब इन संस्थानों का कामकाज और पढ़ाई का समय राज्य के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के समान होगा।

जुमे की नमाज के लिए मिलती थी शुक्रवार की छुट्टी

अब तक पश्चिम बंगाल के कई मदरसों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण साप्ताहिक अवकाश रखा जाता था। इसकी भरपाई के लिए रविवार को कक्षाएं संचालित की जाती थीं। नए सर्कुलर के बाद यह व्यवस्था बदल जाएगी और रविवार को मदरसों में भी छुट्टी रहेगी। बोर्ड का निर्देश सरकारी सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त मदरसों पर लागू होगा। इसके तहत संस्थानों को निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करना होगा।

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा फैसला

सरकार के इस कदम को राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल के दिनों में सरकार ने स्कूलों की फीस, यूनिफॉर्म और पाठ्यक्रम से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए हैं। इससे पहले सितंबर में राज्य सरकार ने 22 जिलों में कई गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को बंद करने का आदेश दिया था। उस समय कार्रवाई के पीछे दस्तावेजों की कमी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव, छात्रों और शिक्षकों की संख्या में असंतुलन तथा फंडिंग में गड़बड़ी जैसी वजहें बताई गई थीं। नए निर्देश को भी मदरसा शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक और शैक्षणिक बदलावों के इसी सिलसिले का हिस्सा माना जा रहा है।

Read More

‘नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments