HomeBreaking Newsदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा बिट्टू कालिया, चोरी-सेंधमारी की 9 वारदातों से...

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा बिट्टू कालिया, चोरी-सेंधमारी की 9 वारदातों से उठा पर्दा

दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में पटेल नगर थाना पुलिस(Delhi Police) ने चोरी और सेंधमारी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए कुख्यात आरोपी गौरव उर्फ बिट्टू कालिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी आनंद पर्वत इलाके का रहने वाला है और पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, उसकी गिरफ्तारी से चोरी और सेंधमारी से जुड़े कुल 9 मामलों को सुलझाने में मदद मिली है। आरोपी के खिलाफ पहले से 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, 27 नवंबर 2026 की रात पटेल नगर थाने की टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। टीम में कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल नवीन भी शामिल थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बलजीत नगर में शादीपुर फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान गौरव उर्फ बिट्टू कालिया के रूप में हुई।

चोरी का स्कूटर, गहने और चाकू बरामद

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी का होंडा एविएटर स्कूटर, आभूषण और एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पटेल नगर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 368/26 दर्ज की गई। पुलिस बरामद सामान के वास्तविक मालिकों और उनसे जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ में सामने आई 9 वारदातें

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पटेल नगर इलाके में चोरी और सेंधमारी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुल 9 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अन्य इलाकों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और ACP की निगरानी में पटेल नगर थाना पुलिस की टीम ने की। फिलहाल आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है, ताकि उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें : रोहतक गैंगवार में बड़ा खुलासा, सन्नी रिटोलिया की गर्लफ्रेंड पर भाऊ गैंग के लिए…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments