HomeBreaking Newsदिल्ली की सड़कों से धूल हटाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने...

दिल्ली की सड़कों से धूल हटाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने दिखाई नई स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी

दिल्ली में बढ़ते धूल प्रदूषण को कम करने और सड़कों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने नई पहल की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(CM Rekha Gupta) ने MCD की 10 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मशीनों के साथ पानी के टैंकर और डस्ट डंप वाहन भी निगम के बेड़े में शामिल किए गए हैं। इनका उद्देश्य पहले से काम कर रही सफाई मशीनों को अतिरिक्त सहायता देना है।

नई मशीनों में एक बड़ी मशीन है, जिसकी क्षमता 4 क्यूबिक मीटर से अधिक है। वहीं, बाकी नौ मशीनें मध्यम और छोटी क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मशीनें हैं। इनकी क्षमता 2 क्यूबिक मीटर बताई गई है। MCD के मुताबिक, ये मशीनें पहले ब्रश की मदद से सड़कों पर जमी सूखी धूल और कचरे को इकट्ठा करेंगी। इसके बाद वैक्यूम सिस्टम के जरिए उसे अपने कंटेनर में जमा करेंगी। इनमें पानी के छिड़काव की सुविधा भी दी गई है, ताकि सफाई के दौरान धूल उड़कर दोबारा हवा में न फैले। इनका इस्तेमाल खासतौर पर अधिक यातायात और धूल वाली सड़कों पर किया जाएगा।

रोजाना 70 किलोमीटर सफाई का लक्ष्य

निगम के मुताबिक, नई मशीनों से प्रतिदिन लगभग 70 किलोमीटर सड़क की सफाई करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें GPS, आधुनिक सेंसर और AI आधारित निगरानी तकनीक भी होगी। इससे मशीनों की लोकेशन, काम करने का समय, तय की गई दूरी और एकत्र किए गए कचरे का रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। इससे सफाई व्यवस्था की निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी।

506 मशीनों की जरूरत, अभी संसाधन कम

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पहले MCD के पास केवल 66 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें थीं, जबकि केंद्र सरकार की सिफारिश के मुताबिक राजधानी जैसे बड़े शहर के लिए करीब 506 मशीनों की जरूरत है। ऐसे में 10 नई मशीनें जुड़ने के बाद भी जरूरत और उपलब्ध संसाधनों के बीच बड़ा अंतर है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में 60 और मशीनें निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य नियमित सड़क सफाई के जरिए धूल प्रदूषण को नियंत्रित करना और दिल्ली की हवा को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना है।

यह भी पढ़ें : कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी, पूरी की गोवर्धन परिक्रमा, गिरिराज जी की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments