HomeBreaking NewsAsian Games : भारत का हॉकी में जलवा, साउथ कोरिया पर 8-2...

Asian Games : भारत का हॉकी में जलवा, साउथ कोरिया पर 8-2 से शानदार जीत से मचाया धमाल

एशियन गेम्स(Asian Games) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए ग्रुप चरण के तीसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 8-2 से हरा दिया। चार बार की चैंपियन कोरिया के खिलाफ भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने मैच शुरू होते ही दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

चौथे मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद नौवें मिनट में सुखजीत सिंह ने दूसरा गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गोल दागकर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। भारतीय हमले यहीं नहीं रुके। 14वें मिनट में अभिषेक ने गोल करके टीम की बढ़त 4-0 कर दी। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली थी।

दिलप्रीत और अभिषेक ने भी दिखाया दम

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। दिलप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में गोल किया और इसके कुछ मिनट बाद 32वें मिनट में एक और गोल दाग दिया। 38वें मिनट में अभिषेक ने अपना दूसरा गोल कर भारत को 7-0 की बड़ी बढ़त दिला दी।

कोरिया ने की वापसी की कोशिश

सात गोल से पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने वापसी का प्रयास किया। किम जाएहो ने 42वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। इसके बाद 52वें मिनट में किम योंगबोक ने दूसरा गोल कर अंतर कम किया। हालांकि, तब तक भारत की स्थिति मजबूत हो चुकी थी। मैच के अंतिम मिनट में राजिंदर सिंह ने गोल कर भारत की जीत 8-2 से पक्की कर दी।

पहले भी दर्ज की बड़ी जीत

भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ 13-1 की बड़ी जीत से की थी। इसके बाद श्रीलंका को भी भारतीय टीम ने 16-1 से हराया। दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments