HomeBreaking Newsदिल्ली में प्रदर्शन के बीच न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद, इंटरचेंज...

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद, इंटरचेंज सेवा पर भी लगाई रोक

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है। अब इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में यहां से सफर करने वाले लोगों को दूसरे स्टेशनों और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

DMRC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी सूचना में बताया कि न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा। साथ ही स्पष्ट किया गया कि इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है। यात्रियों से असुविधा के लिए खेद भी जताया गया है।

पहले ही 17 स्टेशन किए गए थे बंद

इससे पहले शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशनों को बंद कर दिया गया था। उस समय राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की सुविधा जारी रखी गई थी। बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।

सुरक्षा के कारण लिया फैसला

दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट पर हैं। कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं।

Read More

25 जुलाई को रखें देवशयनी एकादशी व्रत, पूजा के समय जरूर सुनें यह पौराणिक कथा, मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments