HomeBreaking Newsअडाणी ग्रुप ने एयरलाइन शुरू करने वाली खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा-...

अडाणी ग्रुप ने एयरलाइन शुरू करने वाली खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी खबरें पूरी तरह बेबुनियाद

अडाणी ग्रुप ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि कंपनी अपनी नई एयरलाइन शुरू करने की तैयारी कर रही है। ग्रुप ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ऐसी सभी खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं।

कंपनी ने जारी किया आधिकारिक बयान

अडाणी ग्रुप ने कहा कि वह एयरलाइन कारोबार में उतरने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, हाल के दिनों में सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स और बाजार में चल रही अटकलों का कोई आधार नहीं है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ग्रुप भारत के विमानन क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए एयरलाइन शुरू करना चाहता है और इसके लिए सरकार से नियमों में बदलाव की मांग कर रहा है।

क्या था रिपोर्ट्स में दावा?

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियों के बीच क्रॉस-ओनरशिप नियमों में बदलाव पर विचार कर रहा है। मौजूदा नियमों के अनुसार, कोई एयरपोर्ट ऑपरेटर किसी एयरलाइन में 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी नहीं रख सकता।रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि अडाणी ग्रुप इस सीमा को हटाने के पक्ष में है। हालांकि, कंपनी ने इन दावों को भी खारिज कर दिया है।

एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अडाणी ग्रुप के एविएशन बिजनेस की जिम्मेदारी संभाल रहे जीत अडाणी पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि एयरलाइन चलाना कंपनी के बिजनेस मॉडल का हिस्सा नहीं है। उनके अनुसार, ग्रुप का ध्यान ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर है, जिनमें लंबे समय का निवेश और बेहतर रिटर्न मिलता है। फिलहाल अडाणी ग्रुप देश के आठ प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन करता है। इसके अलावा कंपनी ग्राउंड हैंडलिंग, विमान रखरखाव (MRO), पायलट ट्रेनिंग और ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर के साथ भारत में यात्री विमान निर्माण जैसी परियोजनाओं पर काम कर रही है।

Read More

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक्शन में पुलिस, अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कीं, सभी रैंक के अफसरों के लिए आदेश जारी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments