HomeBreaking Newsपंजाब की युवती की कनाडा में दर्दनाक मौत, लिव-इन पार्टनर ने गला...

पंजाब की युवती की कनाडा में दर्दनाक मौत, लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर ली जान, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश

कनाडा(Canada) के एडमिंटन शहर से एक दुखद घटना सामने आई है जहां पंजाब की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर उनके लिव-इन पार्टनर द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिर, दोनों के बीच हुए विवाद के दौरान युवती का गला घोंटा गया। घटना के बाद पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रितेश कुमार (22) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सेकेंड डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया है।

दमनप्रीत कौर पंजाब के लुधियाना जिले के समराला क्षेत्र के गांव लाल कलां की रहने वाली थीं। करीब पांच वर्ष पहले वह स्टडी वीजा पर कनाडा गई थीं। बताया जाता है कि उनकी पढ़ाई के दौरान वर्ष 2021 में रितेश से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दमनप्रीत के पिता ने उन्हें विदेश भेजने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी।

जांच में हुआ हत्या का खुलासा

9 जुलाई को एडमिंटन पुलिस को एक घर से इमरजेंसी कॉल मिली थी। वहां पहुंचने पर दमनप्रीत बेहोश मिलीं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उनकी मौत गला घोंटने के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए 22 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने इसे पार्टनर हिंसा से जुड़ा मामला बताया है।

परिवार की आर्थिक हालत कमजोर

दमनप्रीत पढ़ाई पूरी करने के बाद कनाडा में नौकरी कर रही थीं। अब उनका शव भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर आर्थिक सहायता जुटाने का अभियान भी शुरू किया गया है। फिलहाल परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है और शव भारत कब पहुंचेगा इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : अडाणी ग्रुप ने एयरलाइन शुरू करने वाली खबरों पर तोड़ी चुप्पी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments