Delhi Police Leave Cancelled: राजधानी दिल्ली में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश जारी किया है। यह फैसला कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी पर समान रूप से लागू होगा। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरुरी है।
सिर्फ इमरजेंसी में मिलेगी छुट्टी
दिल्ली पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि “मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए किसी भी पुलिसकर्मी को अब सामान्य अवकाश, अर्जित अवकाश या कोई नियमित छुट्टी नहीं दी जाएगी। केवल वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी, जिसके लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति अनिवार्य होगी।” यानी अब केवल सत्यापित आपातकालीन मामलों में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी और इसके लिए संबंधित सक्षम अधिकारी की मंजूरी जरूरी होगी।
DCP और अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
आदेश में सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (DCP) और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही साफ किया गया है कि छुट्टियों की मंजूरी केवल उन्हीं मामलों में दी जाएगी, जहां आपातकालीन स्थिति हो। इसका उद्देश्य किसी भी परिस्थिति में पुलिस बल की तैनाती और उपलब्धता बनाए रखना है।
प्रशिक्षण और कोर्स पर भी लगी रोक
दिल्ली पुलिस ने एक और अहम निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगले आदेश तक कोई भी पुलिसकर्मी, चाहे वह किसी भी रैंक का हो, पुलिस आयुक्त की पूर्व अनुमति के बिना किसी ट्रेनिंग, कोर्स या किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेगा। यह आदेश पुलिस आयुक्त की मंजूरी के बाद लागू किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर सभी पुलिसकर्मी तत्काल ड्यूटी के लिए उपलब्ध रह सकें।
सतर्कता बरत रही है दिल्ली पुलिस
हाल ही में बिगड़ रही स्थिति के बीच राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस पहले से ही अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। इसी रणनीति के तहत छुट्टियां रद्द करने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर अस्थायी रोक लगाने जैसे कदम उठाए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।\
Read More:
अब Fish Farming से होगी तगड़ी कमाई! सरकार की लाखों की सब्सिडी से बिजनेस करना होगा आसान

