HomeBreaking NewsElon Musk बने दुनिया के पहले ‘खरबपति’, कई देशों की GDP से...

Elon Musk बने दुनिया के पहले ‘खरबपति’, कई देशों की GDP से भी ज्यादा हुई कुल संपत्ति

एलन मस्क ने एक नया इतिहास रचा है। अरबपति कारोबारी एलन मस्क अब आधिकारिक तौर पर दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ बन गए हैं। स्पेसएक्स के रिकॉर्डतोड़ IPO और निवेशकों के जबरदस्त भरोसे के चलते उनकी कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर (1000 अरब डॉलर) के आंकड़े को पार कर गई है। यह उपलब्धि उन्हें वैश्विक कारोबार जगत में एक अलग मुकाम पर पहुंचाती है।

Space X के IPO ने बदल दी तस्वीर

एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने गुरुवार को अपने IPO के जरिए करीब 75 अरब डॉलर जुटाए। कंपनी की शानदार लिस्टिंग के बाद उसके शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसी उछाल ने मस्क की कुल संपत्ति को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। विश्लेषकों के अनुसार, स्पेसएक्स में मस्क की हिस्सेदारी का मूल्य बढ़कर करीब 866 अरब डॉलर हो गया है। वहीं टेस्ला और उनकी अन्य कंपनियों की हिस्सेदारी को जोड़ने पर उनकी कुल नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई।

दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति से भी काफी आगे

फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार, स्पेसएक्स की लिस्टिंग से पहले भी एलन मस्क करीब 780 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद अल्फाबेट (गूगल) के सह-संस्थापक लैरी पेज की संपत्ति लगभग 300 अरब डॉलर आंकी गई है। इस तरह एलन मस्क और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के बीच संपत्ति का अंतर भी बेहद बड़ा हो गया है।

क्या होता है ट्रिलियनेयर?

एक ट्रिलियन डॉलर यानी 1,000 अरब डॉलर की संपत्ति। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 91 लाख करोड़ रुपये से अधिक बैठती है। यह रकम कई विकसित देशों की कुल GDP से भी ज्यादा मानी जाती है। इस उपलब्धि के साथ एलन मस्क ने जेफ बेजोस, बर्नार्ड अरनॉल्ट और अन्य अरबपतियों को काफी पीछे छोड़ते हुए दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर के रूप में नया इतिहास रच दिया है।

Read More

सचिन तेंदुलकर का नया वीडियो वायरल, फ्लाइट के अंदर बेटी सारा और बहू सानिया संग खेला मजेदार क्रिकेट मैच

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments