मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट ने दुनिया का ध्यान खींचा है। खबरों के मुताबिक ईरान ने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनियों SpaceX और Starlink को संभावित सैन्य लक्ष्यों की सूची में शामिल करने की चेतावनी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। जबकि अभी तक किसी वास्तविक हमले की पुष्टि नहीं हुई है।
क्यों निशाने पर?
रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान का मानना है कि Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का उपयोग उसके इंटरनेट प्रतिबंधों को दरकिनार करने और पश्चिमी देशों के प्रभाव को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। ईरानी मीडिया ने दावा किया गया है कि अमेरिकी हितों से जुड़ी कुछ तकनीकी सुविधाओं को भविष्य में सैन्य लक्ष्य माना जा सकता है।
सिलिकॉन वैली भी निशाने पर
एलन मस्क की कंपनियों को लेकर यह ईरान की पहली चेतावनी नहीं है, इससे पहले इस वर्ष ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने पारंपरिक सैन्य उपकरणों के अलावा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) और एआई क्षेत्र की अमेरिकी कंपनियों को भी निशाने पर लेने की बात कही थी। रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी ने 18 से अधिक प्रमुख अमेरिकी कंपनियों को अपनी संभावित लक्ष्य सूची में शामिल किया था, इनमें सोशल मीडिया और फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की कंपनी और गूगल शामिल हैं। वहीं कंप्यूटिंग और चिप निर्माण क्षेत्र से एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल, ओरेकल और एनवीडिया के नाम भी बताए गए हैं. इसके अलावा रक्षा, लॉजिस्टिक्स और ऑटोमेशन सेक्टर की कंपनियों जैसे पालंटिर, बोइंग और टेस्ला को भी कथित तौर पर सूची में शामिल किया गया है।
यूएई और बहरीन में हमलों का दावा
रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि इससे पहले ईरानी ड्रोन हमलों के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन में अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के कई डेटा सेंटर प्रभावित हुए थे, इन हमलों से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी और आग बुझाने वाली प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण जलभराव से नुकसान हुआ था।

