क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी'(The Odyssey) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला है और इसकी कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। कई नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद इसकी रफ्तार में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 107.22 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है जिससे इसने 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन भारत में 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस दौरान देशभर में फिल्म के 11,111 शो चले और औसत ऑक्यूपेंसी लगभग 33.9 प्रतिशत दर्ज की गई। सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी वर्जन से हुई, जिसने करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं हिंदी वर्जन ने 85 लाख रुपये, तेलुगु ने 25 लाख रुपये और तमिल वर्जन ने 5 लाख रुपये की कमाई की।
कमाई में मामूली गिरावट
सातवें दिन की कमाई छठे दिन के मुकाबले थोड़ी कम रही। जहां छठे दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे वहीं सातवें दिन यह आंकड़ा 6.15 करोड़ रुपये रहा। यानी कुल कमाई में करीब 5.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड में यह 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
)

