HomeBreaking NewsBank of Baroda के सुरक्षा में सेंध, 1TB डेटा लीक होने का...

Bank of Baroda के सुरक्षा में सेंध, 1TB डेटा लीक होने का दावा

देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा को लेकर डेटा लीक की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि बैंक का करीब 1TB डेटा इंटरनेट और डार्क वेब पर साझा किया गया है। हालांकि, बैंक की ओर से अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए फिलहाल इसे सत्यापित नहीं माना जा सकता।

सेंध लगाने का किया दावा

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर श्रीकांत नाम के एक यूजर ने डेटा लीक का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में RBI समेत कई अधिकारियों को टैग करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के डेटा डंप मिलने का दावा किया है।

किन जानकारियों के लीक होने का दावा?

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लीक हुए डेटा में ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, आधार नंबर, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, नेट बैंकिंग रिकॉर्ड, लोन दस्तावेज, कॉरपोरेट बैंकिंग डेटा और कुछ आंतरिक फाइलें शामिल हो सकती हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी या बैंक द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।

क्या खतरे में है ग्राहकों का पैसा?

सिर्फ डेटा लीक होने के दावे का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के बैंक खाते से अपने आप पैसे निकल जाएंगे। लेकिन यदि किसी साइबर अपराधी के पास व्यक्तिगत जानकारी पहुंच जाती है, तो वह फिशिंग, फर्जी कॉल, KYC अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, नकली लिंक भेजने या OTP और बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकता है।

Read More

IIT गुवाहाटी के तीसरे वर्ष के छात्र की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments