HomeBreaking Newsदिवाली से पहले सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट पर लगी...

दिवाली से पहले सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान(Salman Khan) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उनकी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। लंबे समय से इस फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार किया जा रहा था। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सामने आए पोस्टर पर रिलीज की तारीख लिखी हुई है, जिसके बाद इसकी रिलीज डेट की पुष्टि हो गई है। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी।

शुरुआत में इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया। टाइटल बदलने के साथ फिल्म की कहानी और कुछ दृश्यों में भी बदलाव किए गए। इसी वजह से फिल्म की रिलीज को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले खबरें थीं कि मेकर्स नवंबर में फिल्म रिलीज कर सकते हैं। इसके बाद दिसंबर की तारीखों पर भी विचार किए जाने की बात सामने आई। अब 4 दिसंबर की तारीख तय होने से सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है।

ट्रेलर लॉन्च में सामने आई रिलीज डेट

6 नवंबर को मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान जारी पोस्टर पर 4 दिसंबर 2026 की रिलीज डेट दिखाई दी।

वहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की वेबसाइट के अनुसार, फिल्म के ट्रेलर को 4 नवंबर को प्रमाणित किया गया था। इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। ट्रेलर की कुल अवधि 4 मिनट 43 सेकंड बताई गई है।

सलमान खान की फिल्म का इंतजार खत्म

रिलीज डेट सामने आने के बाद अब सलमान खान के प्रशंसकों को फिल्म के सिनेमाघरों में पहुंचने का इंतजार है। लंबे समय से अटकी इस फिल्म को आखिरकार दिसंबर में दर्शकों के सामने लाने की तैयारी है। अब देखना होगा कि ‘मातृभूमि’ बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना पसंद आती है।

यह भी पढ़ें : जापान के पूर्वी तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप, समुद्र में 10 किमी की गहराई पर आया झटका…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments