HomeBreaking Newsपहले दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर दरिंदे मोहम्मद फैजी ने बच्ची को...

पहले दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर दरिंदे मोहम्मद फैजी ने बच्ची को किया ब्लैकमेल, आंतकवादियों का डर दिखाकर निकाह का बनाया दबाव

बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म, धमकी और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोहम्मद फैजी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुमसुम रहने लगी थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से छात्रा का व्यवहार बदला हुआ था और वह काफी सहमी हुई रहती थी। परिजनों को उसके पास मिले एक मोबाइल फोन में कुछ ऐसे संदेश मिले, जिनमें धमकी देने, धर्म परिवर्तन करने और निकाह के लिए दबाव बनाने की बातें सामने आईं। इसके बाद परिजनों ने उससे बातचीत की, तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

दुष्कर्म और धमकी के आरोप

पीड़िता ने अपने परिवार को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया और किसी को जानकारी देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने खुद के आतंकवादियों से संबंध होने की बात कहकर भी उसे डराने का कोशिश करता था।

पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर सहसवान थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं और वह जेल जा चुका है।

मामले की हर पहलू से जांच की जा रही – पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े सभी आरोपों और तथ्यों की जांच की जा रही है।

Read More

दिल्ली में नागरिक सुविधाओं को नई उड़ान, CM रेखा गुप्ता ने सिटिजन लाउंज और लर्निंग सेंटर का किया उद्घाटन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments