HomeBreaking Newsदिल्ली में नागरिक सुविधाओं को नई उड़ान, CM रेखा गुप्ता ने सिटिजन...

दिल्ली में नागरिक सुविधाओं को नई उड़ान, CM रेखा गुप्ता ने सिटिजन लाउंज और लर्निंग सेंटर का किया उद्घाटन

दिल्ली सरकार नागरिकों को बेहतर और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नए कदम उठा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(CM Rekha Gupta) ने नई दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में सिटिजन लाउंज-कम-न्यू एज लर्निंग सेंटर और आधुनिक शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यालयों में आने वाले लोगों को अधिक सुविधाजनक और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिसर में मौजूद विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया और वहां बनाए गए आधुनिक लाउंज, पुस्तकालय और रीडिंग कॉर्नर का अवलोकन किया। उन्होंने इस परियोजना को नागरिक केंद्रित प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

समझाया गुड गवर्नेंस का उद्देश्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गुड गवर्नेंस का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं को लागू करना नहीं है बल्कि लोगों को ऐसी सेवाएं प्रदान करना भी है जिनसे उन्हें सुविधा और सम्मान का अनुभव हो। उन्होंने कहा कि जब कोई नागरिक किसी सरकारी कार्यालय में आए तो उसे सहज वातावरण, स्पष्ट जानकारी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों – यही वास्तविक सुशासन की पहचान है।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक और नागरिक हितैषी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सोच के तहत ऐसे केंद्र विकसित किए जा रहे हैं जहां लोग प्रतीक्षा करने के दौरान भी अपने समय का सकारात्मक उपयोग कर सकें।

सिटिजन लाउंज नई सोच का प्रतीक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह नया सिटिजन लाउंज केवल बैठने या इंतजार करने की जगह नहीं है बल्कि यह नई सोच और आधुनिक प्रशासनिक दृष्टिकोण का प्रतीक है। यहां आने वाले नागरिकों को आरामदायक वातावरण के साथ-साथ अध्ययन और जानकारी प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि आसपास की बस्तियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। नए लर्निंग सेंटर को युवाओं और विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यहां कानून, प्रशासन, करियर विकास, रोजगार और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

डिजिटल शिक्षा के लिए की गई व्यवस्था

इसके अलावा, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर और अन्य तकनीकी संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है। इससे विद्यार्थियों और युवाओं को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल संसाधनों तक पहुंच प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें : ट्रेन में सीट न मिलने पर फैला दी बम की अफवाह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments