HomeBreaking Newsट्रेन में सीट न मिलने पर फैला दी बम की अफवाह, आरोपी...

ट्रेन में सीट न मिलने पर फैला दी बम की अफवाह, आरोपी युवक गिरफ्तार

लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, GRP और स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल ट्रेन को जांच के दायरे में लेते हुए सभी कोचों की तलाशी शुरू की, जिससे यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तेलंगाना का रहने वाला है आरोपी युवक

पुलिस के मुताबिक, यह मामला लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन का है। यहां 26 वर्षीय एक युवक ट्रेन से यात्रा करने पहुंचा था। युवक मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रेन में उसे बैठने के लिए जगह नहीं मिली, जिससे वह नाराज हो गया। जिसके कारण उसने ट्रेन में बम होने की अफवाह फैलाई। हालांकि जैसे ही बम होने की सूचना मिली, रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा इकाइयों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ लोगों को ट्रेन से नीचे उतारा गया और पूरे रैक की बारीकी से जांच की गई।

जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

कई घंटों तक चली तलाशी और जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों को ट्रेन में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को सुरक्षित घोषित करते हुए आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया।

पूछताछ में सामने आई वजह

जांच के दौरान पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि सीट नहीं मिलने से नाराज होकर उसने ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दी थी। GRP ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एक इंडिगो फ्लाइट में भी बम की फर्जी सूचना का मामला सामने आया था। उस घटना के चलते विमान कई घंटे तक विलंबित रहा था और सुरक्षा एजेंसियों को व्यापक जांच करनी पड़ी थी।

Read More

NCR में बसेंगे 4 नए ‘नमो सिटीज’, 5000 करोड़ की योजना से बदलेगी तस्वीर, जानिए क्या होंगे बड़े फायदे?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments