HomeBreaking News'आत्मविश्वास से बढ़ो आगे', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में पीएम मोदी ने युवाओं...

‘आत्मविश्वास से बढ़ो आगे’, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में पीएम मोदी ने युवाओं का बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने रविवार को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं से बातचीत की। इस कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों से जुड़े युवाओं ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। पीएम मोदी ने युवाओं से बातचीत करते हुए उनके विचार सुने और सीमावर्ती गांवों में हुए बदलावों के बारे में जानकारी ली।

इस कार्यक्रम में 245 गांवों के 5 हजार से अधिक युवाओं ने भागीदारी की। माई भारत टीम से जुड़े युवाओं ने सीमावर्ती इलाकों की यात्राओं के अनुभव बताए। उन्होंने वहां की जीवनशैली, चुनौतियों और विकास कार्यों को लेकर अपनी बातें प्रधानमंत्री के सामने रखीं।

सामूहिकता और आत्मविश्वास पर दिया जोर

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति में मिलकर आगे बढ़ने की परंपरा रही है। उन्होंने बताया कि सामूहिक प्रयासों से समाज को मजबूती मिलती है और साथ मिलकर किए गए कार्य लोगों को सकारात्मक ऊर्जा देते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में युवाओं के बीच अकेले यात्रा करने का चलन बढ़ रहा है ऐसे में हर युवा और हर बेटी को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की ओर बढ़ना चाहिए।

सीमावर्ती गांवों को लेकर कही ये बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सीमावर्ती गांव भले ही भौगोलिक रूप से दूर हों लेकिन भावनात्मक रूप से वे पूरे देश से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले इन गांवों को देश का आखिरी गांव माना जाता था लेकिन अब सोच बदल गई है। सरकार ने इन्हें देश के विकास की पहली पंक्ति में शामिल करने का प्रयास किया है।

विकास और जुड़ाव का नया नजरिया

पीएम मोदी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास केवल सुविधाओं तक सीमित नहीं है बल्कि वहां रहने वाले लोगों को देश की मुख्यधारा से जोड़ना भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन क्षेत्रों को समझें वहां जाएं और वहां के लोगों के अनुभवों से सीख लें। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और प्रधानमंत्री के बीच संवाद ने सीमावर्ती गांवों के महत्व और विकास की दिशा को सामने रखा।

यह भी पढ़ें : मैनपुरी से CM योगी का सपा पर करारा वार, बोले- ‘पहले नाम से डरते थे लोग, अब…’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments