HomeBreaking Newsअब होटल-हॉस्पिटल में नहीं चलेगी Aadhaar की फोटोकॉपी! मोबाइल ऐप से होगी...

अब होटल-हॉस्पिटल में नहीं चलेगी Aadhaar की फोटोकॉपी! मोबाइल ऐप से होगी वेरिफिकेशन

आधार कार्ड(Aadhaar) आज के समय में पहचान से जुड़े सबसे जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। होटल में कमरा बुक कराने से लेकर अस्पताल में इलाज करवाने तक कई जगह इसकी जरूरत पड़ती है। आमतौर पर इन संस्थानों में पहचान की पुष्टि के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी मांगी जाती है। लेकिन अब इस प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) डिजिटल आधार वेरिफिकेशन को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत होटल, अस्पताल और दूसरे संस्थानों में आधार ऐप के जरिए ही व्यक्ति की पहचान जांची जा सकेगी।

UIDAI की इस पहल का मुख्य उद्देश्य पहचान सत्यापन के लिए कागजी दस्तावेजों पर निर्भरता कम करना है। अक्सर लोगों को अलग-अलग जगहों पर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी पड़ती है। इससे कागज का इस्तेमाल बढ़ता है और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने की जरूरत भी पड़ती है। डिजिटल वेरिफिकेशन की सुविधा शुरू होने से लोगों को बार-बार आधार की फोटोकॉपी देने की परेशानी से राहत मिल सकती है। साथ ही पहचान की जांच भी डिजिटल तरीके से की जा सकेगी।

आधार ऐप से कैसे होगा वेरिफिकेशन?

नई व्यवस्था के तहत होटल, अस्पताल और अन्य संबंधित संस्थान आधार ऐप की मदद से व्यक्ति की पहचान की पुष्टि कर सकेंगे। यानी पहचान साबित करने के लिए हर बार आधार कार्ड की कागजी कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी।

इस डिजिटल प्रक्रिया के जरिए संस्थान व्यक्ति की पहचान जांच सकेंगे। इससे वेरिफिकेशन का काम आसान और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

अब तक 300 संस्थान जुड़े

जानकारी के मुताबिक, UIDAI ने जनवरी 2026 से अब तक करीब 300 संस्थानों को अपने ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम से जोड़ा है। इनमें होटल, अस्पताल समेत कई अन्य संस्थान शामिल हैं।

इस पहल के जरिए UIDAI आधार से जुड़ी सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। आने वाले समय में ज्यादा संस्थानों के इस व्यवस्था से जुड़ने पर लोगों को पहचान के लिए दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ रखने और जमा करने की परेशानी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : पंजाब कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चार बोगियां जलकर खाक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments