उत्तर प्रदेश के झांसी में गल्ला व्यापारी को गोली मारकर लूटने की कोशिश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी की रेकी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसके यहां काम करने वाला पल्लेदार कर रहा था। आरोप है कि उसने व्यापारी की गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी अपने साथियों तक पहुंचाई, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मामला 12 अगस्त की शाम का है। नवाबाद थाना क्षेत्र की कैलाश रेजीडेंसी निवासी गल्ला व्यापारी प्रशांत गुप्ता रोज की तरह भोजला मंडी से काम खत्म कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। गोली लगने से व्यापारी घायल हो गए और आरोपियों ने लूट की कोशिश की। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
कर्ज चुकाने के लिए बनाई लूट की साजिश
पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रशांत गुप्ता के यहां शिवम नाम का व्यक्ति पल्लेदारी करता था। पुलिस के अनुसार, उसे व्यापारी के मंडी आने-जाने और घर लौटने के समय तथा रास्ते की जानकारी थी। बताया गया कि शिवम का दोस्त सुरेंद्र लाखों रुपये के कर्ज में था। कर्ज चुकाने के लिए रकम जुटाने की जरूरत थी। इसलिए शिवम ने सुरेंद्र को व्यापारी के पास रोजाना पैसे होने की बात बताई और उसे कहा कि सेठ के पास पैसे रहते हैं, लूट लो तुम्हारा काम चल जाएगा।
इसके बाद सुरेंद्र ने अपने सगे और चचेरे साले आकाश और प्रद्युम्न को भी योजना में शामिल कर लिया। इस तरह चार लोगों ने मिलकर व्यापारी को निशाना बनाने की तैयारी की।
मंडी से निकलते ही भेजी व्यापारी की लोकेशन
पुलिस के मुताबिक, वारदात के दिन शिवम व्यापारी के साथ काम पर नहीं गया था, लेकिन वह भोजला मंडी में मौजूद था। आरोप है कि वह व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। जैसे ही प्रशांत गुप्ता मंडी से निकले, शिवम ने उनकी लोकेशन अपने साथियों को भेज दी। इसके बाद सुरेंद्र अपने दोनों साथियों के साथ बाइक से निकला और रास्ते में व्यापारी को निशाना बनाया। गोली चलाने के बाद आरोपियों ने लूट की कोशिश की और फरार हो गए।
CCTV के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए CCTV फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद ली। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस के अनुसार, बाद में सूचना मिली कि व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपी लकारा पुलिया के पास मौजूद हैं। इसके बाद सीपरी बाजार थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
Read More
मुश्किल में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, एड को लेकर FDA का कड़ा एक्शन, जारी किया ‘शो कॉज’ नोटिस