HomeBreaking Newsदिवाली पर घर लौट रहे परिवार की नहर में गिरी कार, पति-पत्नी...

दिवाली पर घर लौट रहे परिवार की नहर में गिरी कार, पति-पत्नी और मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज(kannauj) में दीपावली के त्योहार से पहले एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ। गुड़गांव से अपने घर हरदोई लौट रहा एक परिवार रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के मासूम बेटे की जान चली गई। वहीं, कार चला रहे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। त्योहार मनाने की खुशी लेकर निकले परिवार के लिए यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।

जानकारी के मुताबिक, हरदोई जिले के चांद बेहटा गांव के रहने वाले रमेश (32) अपनी पत्नी नेहा (29) और तीन महीने के बेटे अभिमन्यु के साथ गुड़गांव से निजी कार में घर के लिए रवाना हुए थे। परिवार दीपावली का त्योहार अपने घर पर मनाना चाहता था। बताया जा रहा है कि कन्नौज की सीमा पार करने के बाद हरदोई के जफरपुर पुलिया के पास अचानक कार चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इसके बाद कार सीधे नहर में जा गिरी। हादसा रात के समय हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पति-पत्नी और मासूम बच्चे की मौत

इस दुर्घटना में रमेश, उनकी पत्नी नेहा और तीन महीने के बेटे अभिमन्यु की मौत हो गई। कार चला रहे शिवम को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में शोक छा गया। जिस घर में दीपावली की तैयारियां हो रही थीं वहां अचानक मातम पसर गया।

सुबह 4 बजे मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब चार बजे टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान चलाकर कार से तीनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भेज दिया गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अपनों को खोने के गम में परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें : दिनभर Reels देखने के मिलेंगे पैसे, उदयपुर की कंपनी ने निकाली…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments