HomeBreaking Newsरूह कंपा देने वाली घटना! ट्रक खराब होने से रेगिस्तान में फंसे...

रूह कंपा देने वाली घटना! ट्रक खराब होने से रेगिस्तान में फंसे यात्री, गर्मी से हुई 49 लोगों की मौत

नाइजर के अगादेज क्षेत्र में सहारा रेगिस्तान के बीच फंसे यात्रियों के एक समूह की प्यास से मौत हो गई। सभी लोग माली में एक मुस्लिम त्योहार में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में उनका वाहन खराब हो गया। पानी खत्म होने और आसपास कोई सहायता न मिलने के कारण 49 लोगों ने दम तोड़ दिया।

ट्रक खराब होने से रेगिस्तान में फंसे यात्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना अस्सामाका से करीब 80 Km दूर एक दूरदराज इलाके में हुई। प्रशासन ने बताया कि यात्रियों का ट्रक बीच रास्ते में खराब हो गया था। चालक, उसके सहयोगियों और यात्रियों ने वाहन को ठीक करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके चलते पूरा समूह रेगिस्तान में फंस गया।

पानी खत्म होने के बाद बिगड़े हालात

अधिकारियों के अनुसार, ट्रक में मौजूद पानी का भंडार भी जल्द खत्म हो गया था। भीषण गर्मी, चारों ओर फैली रेत और भोजन-पानी की कमी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। प्रशासन ने कहा कि जिस इलाके में यह हादसा हुआ, वहां अत्यधिक तापमान और संसाधनों की कमी के कारण जीवित बचना बेहद मुश्किल होता है।

दो लोगों ने पैदल तय किया 50 Km का सफर

इस हादसे में केवल दो लोग जीवित बच सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने रेगिस्तान में 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय की और किसी तरह पानी तक पहुंचने में सफल रहे। बाद में उन्होंने अस्सामाका पहुंचकर अधिकारियों को ट्रक खराब होने और यात्रियों के फंसे होने की जानकारी दी।

सामूहिक कब्रों में दफनाए गए मृतक

अगादेज गवर्नरेट की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मृतकों को सामूहिक कब्रों में दफनाया गया है। यह इलाका प्रवासियों के आवागमन के प्रमुख मार्गों में से एक माना जाता है। प्रशासन के अनुसार, कठोर मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस क्षेत्र में पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है।

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना की, एक दिन में रखा 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments