HomeBreaking News9वीं के छात्र को अच्छे नंबर लाने पर पिता ने गिफ्ट में...

9वीं के छात्र को अच्छे नंबर लाने पर पिता ने गिफ्ट में दी 2.30 करोड़ की BMW, सोशल मीडिया पर वायरल

पश्चिम बंगाल के एक गांव में पिता ने अपने बेटे को ऐसा तोहफा दिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय मोहम्मद तलहा को हाफ ईयरली परीक्षा में अच्छे नंबर लाने पर उसके पिता शम्सुद्दीन मिद्या ने करीब 2.30 करोड़ रुपये की BMW M4 कॉम्पिटिशन गिफ्ट की है। हालांकि, इतनी महंगी कार मिलने के बावजूद तलहा फिलहाल इसे खुद नहीं चला सकता, क्योंकि उसकी उम्र अभी 18 साल से कम है।

बेटे की ख्वाहिश पूरी करने मुंबई पहुंचे पिता

शम्सुद्दीन मिद्या पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के गलसी इलाके के पराज गांव में रहते हैं। उनका बेटा मोहम्मद तलहा स्थानीय स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। शम्सुद्दीन के मुताबिक, उनका बेटा काफी समय से BMW M4 कॉम्पिटिशन खरीदने की इच्छा जता रहा था। पिता ने बताया कि तलहा ने उनसे पहले ही कह दिया था कि उसे BMW चाहिए। अब जब बेटे ने हाफ ईयरली परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए तो उन्होंने उसकी इच्छा पूरी करने का फैसला किया। इसके लिए वह मुंबई गए और अंधेरी स्थित एक शोरूम से नई BMW M4 कॉम्पिटिशन खरीदी। शुक्रवार को इस कार को विशेष कंटेनर में रखकर उनके गांव पहुंचाया गया। इसकी कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपये बताई गई है।

कभी मुंबई में करते थे लाइटमैन का काम

शम्सुद्दीन की सफलता की कहानी भी काफी दिलचस्प है। साल 2003 में वह काम की तलाश में मुंबई गए थे, जहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लाइटमैन के रूप में काम किया। करीब सात साल मुंबई में बिताने के बाद 2010 में गांव लौट आए। इसके बाद उन्होंने चावल का कारोबार शुरू किया और धीरे-धीरे उसे बड़े स्तर तक पहुंचा दिया। आज गलसी इलाके में उनकी तीन चावल मिलें हैं। उनका कारोबार भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वह वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर और दुबई जैसे देशों में भी चावल का निर्यात करते हैं।

Range Rover और Volvo समेत कई लग्जरी गाड़ियां

शम्सुद्दीन को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में पहले से रेंज रोवर, वोल्वो, महिंद्रा थार और हुंडई अल्काजार जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। अब BMW M4 कॉम्पिटिशन भी इस कलेक्शन का हिस्सा बन गई है। उनकी कई गाड़ियों के नंबर प्लेट के आखिरी तीन अंक 555 हैं।

18 साल का होने तक पिता चलाएंगे BMW

15 वर्षीय तलहा के लिए यह तोहफा किसी सपने के सच होने जैसा है, लेकिन वह अभी खुद ड्राइविंग नहीं कर सकता। तलहा ने बताया कि फिलहाल उसका पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। उसने हफ्ते में एक दिन BMW में बैठकर घूमने का प्लान बनाया है। इस दौरान गाड़ी उसके पिता चलाएंगे और वह बगल वाली सीट पर बैठकर सफर का आनंद लेगा। शम्सुद्दीन अपनी कामयाबी का श्रेय ऊपरवाले की मेहरबानी को देते हैं। उनका कहना है कि वह जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं और कई बार बिना किसी को बताए उनकी सहायता करते हैं। फिलहाल 2.30 करोड़ की BMW का यह अनोखा तोहफा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More

जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मनाई दिवाली, देशभक्ति गीत ने बनाया खास

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments