CWG 2026: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वह लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उनकी इस उपलब्धि पर देशभर में खुशी की लहर है और PM मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
लगातार तीसरी बार जीता कॉमनवेल्थ गोल्ड
मीराबाई चानू का यह लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक है। इसके अलावा यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका चौथा पदक भी है। उनकी इस सफलता ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय वेटलिफ्टिंग की ताकत को साबित किया है।
PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार अध्याय। प्रतिभावान मीराबाई चानू ने एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किग्रा कैटेगरी में शानदार परफॉर्मेंस देकर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी स्किल्स दिखाईं। लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण और चौथा कॉमनवेल्थ पदक लेकर, वह हर भारतीय के लिए प्ररेणा बनी हुई हैं। उन्हें बधाई। आगे की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं।”
Another glorious chapter in Indian Weightlifting!
The talented Mirabai Chanu once again showcased her skills at the Commonwealth Games with a stunning performance in the 48 kg category and winning Gold. With back-to-back Commonwealth Games Golds and an overall fourth CWG medal… pic.twitter.com/37IOvMXBTI
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
उपराष्ट्रपति ने सराहा प्रदर्शन
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बहुत-बहुत बधाई। इतने सालों में भारत के लिए सबसे ऊंचे स्तर पर लगातार पदक जीतने का आपका प्रदर्शन आपके जबरदस्त समर्पण, हिम्मत और बेहतरीन काम करने की आपकी कोशिश को दिखाता है। इतने सालों में आपकी शानदार कामयाबियों ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। आने वाले सालों में आपको और भी बहुत सारी तारीफें और लगातार कामयाबी की दुआ करता हूं।”
खेल मंत्री ने बताया ‘स्वर्ण पदक की हैट्रिक’
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एक्स पर लिखा, “स्वर्ण पदक की हैट्रिक। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई। आपका अटूट समर्पण, शानदार निरंतरता और असाधारण ताकत भारत को वैश्विक मंच पर गर्व कराती रहेगी।” उन्होंने कहा कि चानू का प्रदर्शन देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का है।
किरेन रिजिजू ने बताया भारत की ताकत का प्रतीक
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, “एक चैंपियन। एक ट्रेलब्लेजर। भारत की ताकत का प्रतीक। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।”
जीत को बताया नारी शक्ति का जश्न
किरेन रिजिजू ने आगे लिखा, “आपकी जीत एक पदक से कहीं ज्यादा है। यह लगन, बेहतरीन काम और नारी शक्ति की कभी न हारने वाली भावना का जश्न है। देश आपको सलाम करता है और आपकी असाधारण उपलब्धि का जश्न मनाता है।” मीराबाई चानू की इस उपलब्धि को भारतीय खेल जगत के लिए एक और बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Read More:

