CM Mann Mohali Road Show: मोहाली नगर निगम और जिले की पांच नगर परिषदों में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी रविवार को मोहाली में बड़ा रोड शो आयोजित करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी रोड शो का हिस्सा बनेंगे।
जीत के बाद जनता का आभार
आम आदमी पार्टी इस रोड शो के जरिए चुनावों में समर्थन देने वाले लोगों का धन्यवाद करेगी। हाल ही में मोहाली नगर निगम और जिले की पांच नगर परिषदों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। इसी जीत के बाद नेतृत्व जनता के बीच पहुंचकर आभार व्यक्त करेगा।
विधानसभा चुनावों पर भी रहेगी नजर
इस रोड शो को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी इसके जरिए अपने संगठनात्मक आधार को और मजबूत करने के साथ नए राजनीतिक समीकरणों पर भी फोकस करेगा।
सेक्टर-70 से सोहाना तक निकलेगा रोड शो
पार्टी विधायक कुलवंत सिंह के अनुसार रोड शो सेक्टर-70 और गुरुद्वारा सोहाना साहिब के आसपास के क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मेयर और पार्षद भी रहेंगे मौजूद
विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि रोड शो में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और सभी पार्षद भी शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी में यह कार्यक्रम मोहाली में आम आदमी पार्टी की ताकत दिखाने का अहम अवसर माना जा रहा है।
Read More:

