HomeBreaking NewsCBSE ने 2026-27 Exam का किया शेड्यूल जारी, 9 नवंबर से शुरू...

CBSE ने 2026-27 Exam का किया शेड्यूल जारी, 9 नवंबर से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह शेड्यूल फिलहाल सर्दियों वाले क्षेत्रों में स्थित विंटर बाउंड स्कूलों के लिए लागू होगा।

इन स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सामान्य शैक्षणिक सत्र वाले स्कूलों के लिए अलग से सर्कुलर जारी किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्कूलों को एक्सटर्नल एग्जामिनर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति के संबंध में अपने क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होगा।

LOC में नाम होने पर ही परीक्षा की अनुमति

सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अंतिम लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) का अच्छी तरह मिलान कर लें। प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल होने दिया जाएगा, जिनके नाम ऑनलाइन LOC के माध्यम से बोर्ड को भेजे गए हैं।

कक्षा 10वीं का इंटरनल असेसमेंट सिर्फ एक बार आयोजित किया जाएगा। स्कूलों को तय समयसीमा के भीतर सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन पूरा करना होगा और उनके अंक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

हर बैच की फोटो अपलोड करना अनिवार्य

परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने तकनीकी निगरानी के निर्देश भी दिए हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान प्रत्येक बैच की ग्रुप फोटो खींचकर सीबीएसई की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले ऐप लिंक पर अपलोड करनी होगी। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 30 से अधिक है, वहां लैब की सुविधाओं के अनुसार एक दिन में दो से तीन शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इससे प्रयोगशाला में भीड़ नियंत्रित रखने और मूल्यांकन व्यवस्थित तरीके से कराने में मदद मिलेगी। कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति के संबंध में स्कूलों को अपने संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से जल्द संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Read More

Dhanteras Gold-Silver Rate: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, गिर गए दाम, चेक करें ताजा रेट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments