HomeBreaking Newsलखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, LDA...

लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, LDA ने शुरू की कार्रवाई

लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के एक महीने से अधिक समय बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने उस अवैध चार मंजिला इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जहां आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार सुबह भारी पुलिस बल और मशीनों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एलडीए की टीम सुबह करीब 7:30 बजे तीन बुलडोजर, एक हाइड्रोलिक मशीन और करीब 45 अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान आसपास की सड़कों पर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। LDA अधिकारियों के मुताबिक, पूरी इमारत को गिराने में पूरे दिन का समय लग सकता है।

भवन मालिक की ओर से कार्रवाई पर आपत्ति

ध्वस्तीकरण के दौरान भवन मालिक वीरेंद्र शुक्ला के अधिवक्ता राजेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि LDA ने 25 जुलाई तक का समय दिया था, लेकिन उसी दिन अलग से ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए बिना कार्रवाई शुरू कर दी गई। उनका कहना है कि इस फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगी।

22 जून को आग में गई थीं 15 लोगों की जान

22 जून को इसी इमारत की दूसरी मंजिल पर चल रहे एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी। कुछ लोगों ने पाइप और बिजली के तारों के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई थी, जबकि एक युवक दूसरी मंजिल से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Read More

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, पुलिस ने खरीदार बनकर पकड़ा गिरोह

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments