HomeBreaking Newsबंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद बंद पड़े मंदिर के...

बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद बंद पड़े मंदिर के खुले कपाट, खूब गूंजे जयकारे

पश्चिम बंगाल(Bengal) के औद्योगिक शहर आसनसोल के बस्तिन बाजार इलाके में स्थित एक दुर्गा मंदिर को लंबे समय बाद फिर से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। बीते कुछ वर्षों से स्थानीय तनाव और प्रशासनिक पाबंदियों के चलते मंदिर लगभग बंद ही रहा था। अब चुनाव परिणामों के बाद इसके कपाट खुलने को बदलते माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है।

पहले सीमित थी मंदिर की पूजा-अर्चना

पहले इस मंदिर में पूजा-अर्चना सिर्फ खास अवसरों, जैसे दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा तक सीमित रह गई थी। बाकी समय मंदिर बंद रहता था, जिससे स्थानीय लोगों की नियमित धार्मिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं।

हाल ही में आए विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इसके साथ ही आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों में माहौल भी तेजी से बदला जिसका असर अब सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों पर भी दिखाई दे रहा है।

मंदिर खुलते ही पहुंचे कई लोग

मंदिर के दोबारा खुलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, प्रसाद बांटा और इसे एक नई शुरुआत के रूप में देखा। लंबे अंतराल के बाद मंदिर में फिर से रौनक लौटने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें : Ganga Expressway पर बड़ा हादसा, ट्रक से भिड़ी डबल डेकर बस…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments