HomeBreaking NewsAI नहीं दे पाएगा अब धोखा, फर्जी प्रोफाइल पर लगाम लगाने के...

AI नहीं दे पाएगा अब धोखा, फर्जी प्रोफाइल पर लगाम लगाने के लिए फेसबुक ने शुरू किया फ्री वेरिफिकेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट और नकली प्रोफाइल की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में असली और नकली प्रोफाइल की पहचान करना कई बार मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या से निपटने के लिए फेसबुक ने एक नया फ्री वेरिफिकेशन फीचर शुरू किया है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकेंगे।

वीडियो सेल्फी से होगी पहचान की पुष्टि

फेसबुक के इस नए सिस्टम में यूजर को अपनी वीडियो सेल्फी रिकॉर्ड करनी होगी। इसके बाद कंपनी उस वीडियो की तुलना यूजर की मौजूदा प्रोफाइल फोटो से करेगी। अगर दोनों मेल खाते हैं, तो यूजर की पहचान की पुष्टि कर दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि AI की मदद से नकली तस्वीरें, वीडियो और अन्य कंटेंट बनाना पहले की तुलना में आसान हो गया है। ऐसे में यह फीचर फर्जी प्रोफाइल की पहचान करने में मदद करेगा।

सफल वेरिफिकेशन के बाद मिलेगा बैज

वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने में केवल कुछ मिनट लगेंगे। पहचान सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद यूजर की प्रोफाइल पर वेरिफाइड बैज (टिक मार्क) दिखाई देगा। इससे दूसरे लोग आसानी से समझ सकेंगे कि संबंधित प्रोफाइल की पहचान सत्यापित है। फेसबुक ने बताया है कि यह बैज केवल प्रोफाइल तक सीमित नहीं रहेगा। यह फेसबुक डेटिंग, मार्केटप्लेस, ग्रुप्स और प्रोफाइल टू स्टार्ट जैसे कई सेक्शन में भी दिखाई देगा। फिलहाल यह सुविधा 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी के मुताबिक, इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से सभी योग्य यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।

Read More

पंजाब में मान सरकार की नई पहल से हेल्थकेयर को मिलेगी रफ्तार, आज से 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments