HomeBreaking Newsजमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका में युवती के साथ छेड़छाड़ का...

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका में युवती के साथ छेड़छाड़ का Video Viral, 3 आरोपियों की हुई पहचान

बिहार के बांका स्थित ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर युवती के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वायरल फुटेज की तकनीकी जांच और घटनास्थल के सत्यापन के बाद पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

तीन महीने पुराना निकला वायरल वीडियो

पुलिस के मुताबिक, वीडियो 22 सितंबर को WhatsApp और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सामने आया था। जांच में पता चला कि फुटेज करीब तीन महीने पुराना है और घटना 3 जून 2026 की है। वीडियो सामने आने के बाद बौंसी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मंदार पर्वत पहुंची और घटनास्थल का भौतिक सत्यापन किया। फुटेज में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान के लिए तकनीकी जांच की गई। पुलिस ने इस मामले में 6 से 7 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।

युवती का हाथ पकड़ने के बाद खाते में ट्रांसफर कराए पैसे

पुलिस जांच के अनुसार, 3 जून को युवती अपने दो दोस्तों के साथ मंदार पर्वत घूमने गई थी। आरोप है कि सुनसान हिस्से में कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। वायरल वीडियो में अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार नाम के तीन युवक युवती का हाथ पकड़ते और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, विरोध करने पर युवती और उसके दोस्तों के साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसके बाद मुख्य आरोपी अब्दुल्ला ने युवती के दोस्त को डराकर अपने बैंक खाते में ऑनलाइन 1500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पैसे मिलने की पुष्टि के बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया गया।

SIT ने रातभर की छापेमारी

बौंसी के SDPO इंद्रजीत बैठा ने बताया कि वीडियो फुटेज और ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजैक्शन समेत दूसरे साक्ष्यों के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों की पहचान पुख्ता कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित SIT ने गुरुवार रात उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और उन्हें जल्द न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Read More

भारत का गोल्ड पर डबल धमक! कमलजीत-सुरुची ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments